
x
साओ पाउलो: दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में 29 अप्रैल को आए तूफान और उसके बाद हुई बारिश व बाढ़ की चपेट में आकर 169 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दी। एजेंसी ने रविवार को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि 24 घंटों में तीन और शव बरामद किए गए। राज्य में अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा के कारण 56 लोग लापता हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस आपदा के कारण 23 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा है कि इस आपदा के कारण नष्ट हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में कम से कम एक साल लगेगा।
उधर, देश के मौसम विभाग ने पोर्टो एलेग्रे और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में आगामी सप्ताह में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। रियो ग्रांडे डो सुल ब्राजील में एक महत्वपूर्ण कृषि केंद्र और चावल का उत्पादक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





