विश्व

16 लोगों की मौत, रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाके के बाद अफरातफरी

jantaserishta.com
9 Nov 2024 11:06 AM IST
16 लोगों की मौत, रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाके के बाद अफरातफरी
x

फोटो: सोशल मीडिया

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने मीडिया को बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए.
उन्होंने आगे कहा कि यह घटना “आत्मघाती धमाके” जैसी लगती है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. इससे पहले, ईधी बचाव सेवा के प्रमुख जीशान ने कहा कि विस्फोट “रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफॉर्म पर हुआ.”
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. रिंद ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहा है और घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है.
सरकारी अधिकारी ने कहा कि वहां के अस्पतालों में ‘इमरजेंसी’ लागू कर दी है. उन्होंने कहा कि “घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है.” घटनास्थल की फुटेज में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मलबा दिखाई दे रहा है.धमाके के समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से पेशावर के लिए रवाना होने के लिए तैयार थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story