विश्व

टेक्सास में बस पलटने से 16 घायल

jantaserishta.com
12 Dec 2022 3:32 PM IST
टेक्सास में बस पलटने से 16 घायल
x
ह्यूस्टन (आईएएनएस)| दक्षिण मध्य अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन इलाके में एक चर्च की बस के पलट जाने से 1 से 16 साल की उम्र के 13 बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने रविवार को ट्वीट किया कि, बस चर्च सेवा से लोगों को ले जा रही थी, तभी यह दुर्घटना एक अपार्टमेंट परिसर के पास हुई।
शेरिफ ने कहा, "एक वयस्क, संभवत: एक महिला, गंभीर स्थिति में है, हमें बताया गया है बाकी लोगों के घायल होने की उम्मीद है।"
गोंजालेज ने कहा कि, "42 वर्षीय चालक एक मोड़ पर तेजी से जा रहा था, जिससे बस पलट गई। यह स्पष्ट नहीं है कि चालक कितनी तेजी से जा रहा था, लेकिन सड़क पर गति सीमा 30 मील प्रति घंटा (48 किमी प्रति घंटा) थी।"
गोंजालेज ने कहा कि, ड्राइवर को चोट नहीं आई और ना ही उसमें नशे के लक्षण दिखे। दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story