विश्व

स्कूल में पढ़ रहे 15 साल के लड़के ने अपने साथी छात्र को मारी गोली

Neha Dani
2 March 2021 4:04 AM GMT
स्कूल में पढ़ रहे 15 साल के लड़के ने अपने साथी छात्र को मारी गोली
x
डिटेंशन सेंटर में ले जाया गया। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उसके खिलाफ मामला जुवेनाइल कोर्ट में या एडल्ट केस दर्ज किया जाएगा।

अमेरिका के पाइन ब्लफ इलाके में सोमवार को एक 15 साल के लड़के ने अर्कांसस जूनियर हाई स्कूल में एक साथी छात्र को गोली मार दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसे जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। गोली लगने वाला छात्र की हालत गंभीर है। आधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। यह घटना वॉटसन चैपल जूनियर हाई स्कूल के गलियारे में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई। पाइन ब्लफ पुलिस प्रमुख केल्विन सार्जेंट ने इसकी जानकारी दी।

सार्जेंट के अनुसार स्कूल पाइन ब्लफ शहर में स्थित है, जो लिटिल रॉक से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। गोलीबारी के बाद स्कूल को लॉक कर दिया गया। गोली चलाने वाला छात्र भाग गया, लेकिन उसे पास के ही पड़ोस से पकड़ा गया। घायल छात्र की भी उम्र 15 साल है। उसे एयरलिफ्ट करके लिटिल रॉक ले जाया गया। उसकी हालत काफी नाजुक है।

पुलिस ने दोनों छात्रों का नाम उजागर नहीं किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने इसकी मौत की जानकारी दे दी थी। पाइन ब्लफ के पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट डेविड डेफूर ने बाद में उस बयान को वापस ले लिया और लड़के के अभी भी जीवित होने की पुष्टि की। बाद के बयान में, डेफूर ने कहा कि गलत जानकारी जारी की गई थी। संदिग्ध को एक जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में ले जाया गया। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उसके खिलाफ मामला जुवेनाइल कोर्ट में या एडल्ट केस दर्ज किया जाएगा।


Next Story