विश्व

15 लोगों की मौत, ट्रक और वैन की हुई टक्कर

Nilmani Pal
12 May 2022 6:20 AM IST
15 लोगों की मौत, ट्रक और वैन की हुई टक्कर
x
बड़ा हादसा

दक्षिणी पाकिस्तान में मंगलवार को एक ट्रक और एक यात्रियों से भरी वैन की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह भीषड़ हादसा सिंध प्रांत के इंडस हाईवे पर हुआ।

स्थानीय उपायुक्त फरीदुद्दीन मुस्तफा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि राजमार्ग के जिस हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा था वहीं पर वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसा एक मोड़ पर हुआ यहां जब ट्रक एक कोयला खदान से लौट रहा था और सामने से आ रही वैन आमने- सामने टकरा गए। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल लोगों में से कई सोलंगी और कल्होरो जनजाति के थे जो कराची में एक नमक कारखाने में काम करते हैं।

Next Story