
x
गाजा: दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर में रविवार रात तीन आवासीय इमारतों पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और नागरिक सुरक्षा दल उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में बताया किया कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटे में 66 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 138 अन्य को घायल कर दिया। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 34,454 हो गई है जबकि 77,575 लोग घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





