विश्व

Indonesia: इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ से 15 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

jantaserishta.com
12 May 2024 1:43 PM IST
Indonesia: इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ से 15 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
x

सांकेतिक तस्वीर

जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में अगम रीजेंसी में अचानक आई बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने रविवार को बताया, "11 शव कैंडुआंग और चार अन्य शव सुंगई पुआ जिले में मिले हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
कैंडुआंग जिले में घरों, पब्लिक सुविधाओं और दुकानों समेत 90 इमारतें जलमग्न हो गईं। इसी बीच, आईवी कोटो जिले में 60 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 20 दुकानें और एक स्कूल भवन प्रभावित हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story