विश्व

आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत

jantaserishta.com
6 Nov 2022 12:38 PM IST
आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत
x
मोगादिशु (आईएएनएस)| सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर के प्रवेश द्वार पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए। हताहतों में नागरिक और नई भर्ती वाले लोग शामिल थे। गारो न्यूज पोर्टल ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि कई लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अन्य स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि, इस्लामिक आतंकवादी समूह अल-शबाब ने शनिवार शाम के हमले की जिम्मेदारी ली है।
सरकार समर्थक मिलिशिया द्वारा समर्थित सोमाली राष्ट्रीय सेना बलों ने गुरुवार शाम को मध्य सोमालिया के हिरन क्षेत्र के एक गांव में एक हमले के दौरान 100 से अधिक अल-शबाब आतंकवादियों को मार गिराया।
एक हफ्ते पहले मोगादिशु में सोमालिया के शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाकर किए गए दोहरे कार बम विस्फोटों में कम से कम 100 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हो गए थे।
अल-शबाब सोमालिया की केंद्र सरकार को गिराने और इस्लामी कानून की सख्त व्याख्या के आधार पर अपना शासन स्थापित करने के लिए एक दशक से अधिक समय से लड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story