विश्व

बस दुर्घटना में 15 की मौत, 10 घायल

jantaserishta.com
16 Jun 2023 9:09 AM IST
बस दुर्घटना में 15 की मौत, 10 घायल
x
ओटावा: मध्य कनाडा में एक बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में, पुलिस ने कहा कि 25 लोगों को ले जा रही बस मैनिटोबा की राजधानी विन्निपेग के पश्चिम में कारबेरी शहर के पास एक मिनी ट्रक से टकरा गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि बस में ज्यादातर लोग वरिष्ठ नागरिक थे। मैनिटोबा में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि दुर्घटना के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीबीसी न्यूज को बताया कि उसने स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद खाई में एक जलता हुआ वाहन देखा। उसने कहा, इतना बड़ा हादसा मैंने आज तक नहीं देखा। उसने कहा कि पास में जला हुए एक मिनी ट्रक भी था, और लगभग 20 पुलिस वाहन और आठ एंबुलेंस घटनास्थल पर थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story