विश्व

Cyclone: मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन से 14 लोगों की मौत

jantaserishta.com
29 March 2024 10:34 AM IST
Cyclone: मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन से 14 लोगों की मौत
x
एंटानानारिवो: मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। वहीं तीन लोग अभी भी लापता हैं। इसकी जानकारी मेडागास्कर के मौसम अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को मेडागास्कर के राष्ट्रीय जोखिम और आपदा प्रबंधन कार्यालय (बीएनजीआरसी) ने कहा कि गैमेन ने बुधवार सुबह मेडागास्कर के उत्तरी सिरे पर दस्तक दी। 150 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलींं और भारी बारिश हुई। चक्रवात से 9,024 घरों सहित 36,307 लोग प्रभावित हुए। लगभग 18,565 लोगों या 4,849 परिवारों को विभिन्न इलाकों में फैले 68 आपातकालीन स्थलों को खाली करने और अन्यत्र शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बीएनजीआरसी के अनुसार, चक्रवात गैमेन से आई बाढ़ ने व्यापक क्षति पहुंचाई। 6,675 घर और 1,698 धान के खेत जलमग्न हो गए। 617 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story