विश्व

कैलिफोर्निया में तूफान से 13 की मौत

jantaserishta.com
11 March 2023 10:21 AM IST
कैलिफोर्निया में तूफान से 13 की मौत
x

DEMO PIC 

सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| हाल ही में आए ऐतिहासिक तूफान के कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया में बर्फ में दबकर 13 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैन बर्नार्डिनो काउंटी कोरोनर के कार्यालय के हवाले से बताया कि 26 फरवरी से 8 मार्च तक पहाड़ों में 13 लोगों की मौत हुई। बर्फीले तूफानों ने क्षेत्र को तबाह कर दिया।
कोरोनर ने अब तक केवल एक मौत की पुष्टि की है, जबकि आठ अन्य मौतों की जांच की जा रही है।
बचाव कार्यों में भाग लेने वाले एक स्वयंसेवक मेगन वाजक्वेज ने स्थानीय केटीएलए समाचार चैनल को बताया, अभी बहुत कुछ किया जाना है।
यहां बहुत ठंड है। इसलिए अगर किसी के पास अपने घर को गर्म करने के लिए बिजली या गैस नहीं है, तो वे जम कर मर सकते हैं।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि तीन मीटर से अधिक बर्फ ने पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इससे भोजन, दवा और ईंधन की आपूर्ति कम हो रही है। फंसे हुए स्थानीय लोगों को बिजली के बिना रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने 1 मार्च को क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story