विश्व

यात्री जहाज में आग लगने से 13 लोगों की मौत

jantaserishta.com
25 Oct 2022 8:59 AM IST
यात्री जहाज में आग लगने से 13 लोगों की मौत
x
मचा हड़कंप।
जकार्ता (आईएएनएस)| मध्य इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में सोमवार को एक यात्री जहाज में आग लगने के कारण बचावकर्मियों ने 13 शव बरामद किए और 263 लोगों को बचाया। प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय की अभियान इकाई के प्रमुख सैदर रहमानजय ने बताया कि बचे लोगों में से कुछ को चोटें आई हैं।
उन्होंने फोन पर समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "अब मरने वालों की कुल संख्या 13 हो गई है।"
उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान अब रोक दिया गया है और यह मंगलवार को फिर से शुरू होगा।
रहमानजय, जो खोज और बचाव अभियान के क्षेत्र समन्वयक भी हैं, उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में उनके कार्यालय के लोग, एक अन्य यात्री जहाज और क्षेत्र के नाविक शामिल थे।
उन्होंने दुर्घटना में लापता लोगों की संख्या बताने से इनकार करते हुए कहा कि वह बचाव अभियान पर ध्यान देंगे।
प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख पुटु सुदयाना ने फोन पर समाचार एजेंसी को बताया कि आग लगने के तुरंत बाद यात्रियों और जहाज के चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाला गया।
हालांकि, उन्होंने कहा कि भारी लहरों ने जहाज के यात्रियों को निकालने में बाधा उत्पन्न की।
उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया कि जहाज कुपांग शहर के एक बंदरगाह से रवाना हुआ और प्रांत के अलोर जिले की ओर जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story