विश्व
Israel–Hamas war: गाजा में इजराइली हमले में 13 की मौत
jantaserishta.com
10 March 2024 8:32 AM IST

x
गाजा में इजराइली हमले में 13 की मौत
गाजा: फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मध्य गाजा में नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक मकान को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हवाई हमले में बच्चों सहित 13 फिलिस्तीनी मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि इजराइली विमानों ने एक मकान को निशाना बनाया। इससे वह नष्ट हो गया और पड़ोसी मकानों को भी नुकसान पहुंचा। इस बीच, फ़िलिस्तीनी विदेश और प्रवासी मंत्रालय ने इज़राइल पर गाजा की पूरी आबादी को मौत की तरफ धकेलने का आरोप लगाया।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि इज़राइल अंतरराष्ट्रीय नियमों व कानूनों को नजरअंदाज कर रहा है। इससे पहले शनिवार को, गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 30,960 हो गई है और 72,524 घायल हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





