
x
बगदाद (आईएएनएस)| इराकी सेना ने कहा है कि पूर्वी प्रांत दियाला में ताजा हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 13 आतंकवादी मारे गए हैं। इराकी ज्वॉइंट ऑपरेशंस कमांड (जेओसी) के मीडिया कार्यालय के एक बयान में जेओसी के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कैस अल-मोहम्मदवी के हवाले से शुक्रवार को कहा गया कि पिछले दो दिनों में सात हवाई हमलों में 13 आईएस आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार जेओसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उनके विमानों ने राजधानी बगदाद से लगभग 175 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में नारिन क्षेत्र में करीब 10 आईएस आतंकवादियों के दो ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें संभवत: सभी मारे गए।
इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों के खिलाफ उनकी तीव्र गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया है।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। अब आईएस की गतिविधियां कुछ शहरी कें्र दों, रेगिस्तानों और बीहड़ों तक सीमित हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





