
x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य लुसियाना की राजधानी बैटन रूज के एक नाइट क्लब में 12 लोगों को गोली मार दी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम पुलिस प्रवक्ता ल जीन मैकनीली जूनियर ने कहा कि अन्य घायलों की हालत स्थिर है।
मैकनीली ने कहा कि गोलीबारी देर रात करीब 1.30 बजे डायर बार और लाउंज में हुई।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, और गोली मारने का मकसद का भी पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना शनिवार की रात स्टार बॉलरूम डांस स्टूडियो में हुई, जहां हजारों लोग चंद्र नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





