Top News

12 यात्रियों की मौत, पुल से टकराकर नदी में गिरी बस 

Nil dhankar
6 Dec 2023 6:26 AM IST
12 यात्रियों की मौत, पुल से टकराकर नदी में गिरी बस 
x

अमेरिका। सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। होंडुरास में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी रायटर, के अनुसार, होंडुरास के तेगुसिगाल्पा में यह हादसा उस समय हुआ। जब लोगों से भरी बस पुल से टकराकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने मृतकों के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कास्त्रो ने लिखा- यह एक त्रासदी है, सरकार पीड़ितों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी।

Next Story