
x
मचा हड़कंप.
एंटानानारिवो: मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के बारिया स्टेडियम में एक उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने ये बात कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम को मीडिया से कहा, "फिलहाल, अस्थायी तौर पर मरने वालों की संख्या 12 है और लगभग 80 घायल हैं, जिनमें से 11 को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है।"
उन्होंने कहा, "घायलों की चिकित्सा लागत सरकार वहन कर रही है और मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" उद्घाटन समारोह में, राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





