विश्व

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक आयोजित

jantaserishta.com
22 March 2025 5:07 PM IST
चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक आयोजित
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने टोक्यो में जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ तीन देशों के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक में भाग लिया।
वांग यी ने कहा कि तीन पक्षों की समान कोशिशों से चीन, जापान व दक्षिण कोरिया के नेताओं के 9वें सम्मेलन में निर्धारित 6 कुंजीभूत क्षेत्रों के सहयोग में नया कदम उठाया गया है।
तथ्यों से साबित है कि जब तीनों देशों का सहयोग अधिक मजबूत है, तो तीनों देशों का खतरे से मुकाबला करने की क्षमता और विकास का आधार अधिक मजबूत है और जनता के बीच पारस्परिक समझ अधिक गहरी है। तीनों देशों को एक प्लस एक पल्स एक का तीन से बड़ा होने की भूमिका निभानी चाहिए ताकि तीनों देशों, क्षेत्र और विश्व को लाभ मिले।
वांग यी ने नई स्थिति में तीन देशों के सहयोग की उन्नति के लिए चार सूत्रीय सुझाव पेश किए, जिनमें आर्थिक और व्यापारिक सहयोग गहराना, वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन बढ़ाना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों की आवाजाही का विस्तार करना और समान चुनौतियों से निपटना शामिल है।
तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने तीन देशों के सहयोग और क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सवालों पर रायों का गहन आदान-प्रदान किया और तीनों देशों के नेताओं के 10वें सम्मेलन के लिए तैयारी की। उनके समान विचार हैं कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के सहयोग का रूझान एक साथ अच्छी तरह बनाए रखना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story