विश्व

पीठ से चिपकाकर खींच दी 1100 किलो की कार, देखे वीडियो

jantaserishta.com
3 Feb 2022 8:28 PM IST
पीठ से चिपकाकर खींच दी 1100 किलो की कार, देखे वीडियो
x
बड़ी खबर

आपने दांतों या चोटी से लोगों को भारी भरकम कार या ट्रक खींचने के कई वीडियो देखे होंगे. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा है जहां एक इंसान अपने कंधों की हड्डी (Shoulder Blades) से 1,100 किलो की कार खींच दे. अगर नहीं तो फिर आप इस खबर को पढ़ने के बाद हतप्रभ हो जाने वाले हैं.

रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक क्यूबा के रहने वाले क्रिस्टियन इमैनुअल कैस्टेलानोस इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं, वो भी संगीत या किसी स्पोर्ट में रिकॉर्ड बनाने की वजह से नहीं, बल्कि अपने शोल्डर ब्लेड्स की वजह से. उनके शोल्डर ब्लेड (कंधे की हड्डी) इतने फ्लैक्सिबल हैं कि वो इससे Renault की एक पूरी 1,100 किलो की कार खींच लेते हैं.
क्रिस्टियन अभी महज 22 साल के हैं. उनका दावा है कि उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने अपने होम टाउन में 1100 किलो की एक कार को 25 मीटर तक अपने शोल्डर ब्लेड से खींचा है.
क्रिस्टियन का इस साल की शुरुआत में एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दावा है, जिसमें उन्होंने अपने शोल्डर ब्लेड से एक मिनट में 82 बीयर कैन क्रश की थी, जबकि इससे पहले 14 कैन क्रश करने का ही रिकॉर्ड था.
क्रिस्टियन के बारे में एक स्थानीय पत्रकार फेलिक्स सुआरे ज का कहना है कि वो शोल्डर ब्लेड की फ्लैक्सिबिलिटी और ताकत से जुड़े सभी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करना चाहते हैं. रॉयटर्स ने क्रिस्टियन का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने शोल्डर ब्लेड की एक्सरसाइज के दौरान बिल्कुल चीते की तरह चलते हुए दिखाई देते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story