विश्व

काफिले पर हमले में 11 सैनिकों की मौत, 50 नागरिक लापता

jantaserishta.com
28 Sept 2022 9:53 AM IST
काफिले पर हमले में 11 सैनिकों की मौत, 50 नागरिक लापता
x
सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।
औगाडौगौ (आईएएनएस)| उत्तरी बुर्किना फासो में एक आपूर्ति काफिले पर हमले में 11 सैनिक शहीद हो गए। बुर्किना फासो सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दिए गए बयान में कहा गया कि सैन्य सुरक्षा के तहत और जिबो शहर की ओर जा रहे एक आपूर्ति काफिले पर साहेल क्षेत्र के सौम प्रांत के गास्किन्डे कम्यून के पास आतंकवादियों ने हमला किया।
बयान में कहा गया है कि हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई, 20 सैनिकों सहित 28 घायल हो गए और लगभग 50 नागरिक लापता हो गए।
बयान में कहा गया है कि हमले से काफी सामग्री का नुकसान भी हुआ और हमलावरों की तलाश जारी है।
पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र बुर्किना फासो में सुरक्षा के हालात 2015 के बाद से खराब हैं। हमलों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और में 19 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story