विश्व

ट्रेन की चपेट में आने से 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
27 Nov 2025 3:16 PM IST
ट्रेन की चपेट में आने से 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत, दो घायल
x
भयानक ट्रेन हादसा.
युन्नान: चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में गुरुवार सुबह एक भयानक ट्रेन हादसा हो गया। एक टेस्ट ट्रेन की चपेट में आकर 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दरअसल, टेस्ट ट्रेन नंबर 55537 का इस्तेमाल भूकंप मापने वाले इक्विपमेंट की जांच के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान प्रांतीय राजधानी कुनमिंग में लुओयांगझेन स्टेशन पर एक मोड़ पर ट्रेन की चपेट में ट्रैक पर काम कर रहे श्रमिक आ गए।
सरकारी ब्रॉडकास्टर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने बताया कि रेलवे और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमों को भेजकर राहत अभियान शुरू किया।
हालांकि, कुछ ही घंटों में स्टेशन पर काम फिर से शुरू हो गया। घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कुनमिंग के रेलवे अधिकारियों ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जिम्मेदार लोगों को कानूनों और नियमों के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाएगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि वे हादसे से सबक लेंगे और रेलवे ट्रांसपोर्टेशन की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
घायल मजदूरों का मेडिकल इलाज चल रहा है, जबकि अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन पर सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। जानलेवा क्रैश की सही वजह और घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए एक औपचारिक जांच चल रही है।
बुधवार को हांगकांग में बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई। करीब 7 बिल्डिंगों तक ये भयावह आग फैल गई। सिन्हुआ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार करीब 279 लोग लापता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story