विश्व

राजनीतिक काफिले पर गोलीबारी में 11 की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे

jantaserishta.com
21 March 2023 8:43 AM IST
राजनीतिक काफिले पर गोलीबारी में 11 की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे
x
गांव में काफिले को रोका और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय नेता के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एबटाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैयद मुख्तार शाह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सोमवार शाम एबटाबाद जिले के लंगड़ा गांव में काफिले को रोका और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में उप-जिला हवेलियां के अध्यक्ष आतिफ मुंसिफ खान, उनके चार निजी सुरक्षा गार्ड, एक पुलिसकर्मी और अन्य लोग शामिल हैं, जो एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला था या नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story