विश्व

सीरिया में इमारत गिरने से 11 की मौत

Rani Sahu
22 Jan 2023 5:26 PM IST
सीरिया में इमारत गिरने से 11 की मौत
x
दमिश्क,(आईएएनएस)| सीरिया के अलेप्पो प्रांत में रविवार को एक रिहायशी इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी साना ने ये जानकारी दी है। पानी के रिसाव के कारण पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में तकरीबन 30 परिवार रहते थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ बताया कि बचाव कर्मी जीवित बचे लोगों को ढूंढने और उन्हें मलबे से निकालने का काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस
Next Story