विश्व

यूक्रेन के 105 सैनिकों ने पोलैंड में लिया लेपर्ड टैंक का प्रशिक्षण

jantaserishta.com
14 Feb 2023 9:37 AM IST
यूक्रेन के 105 सैनिकों ने पोलैंड में लिया लेपर्ड टैंक का प्रशिक्षण
x

फाइल फोटो

कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के 105 सैनिकों ने पोलैंड में लेपर्ड 2 टैंकों का उपयोग करने का प्रशिक्षण लिया। 10वीं ब़ख्तरबंद ब्रिगेड के प्रशिक्षण समूह के प्रमुख क्रिज्स्तोफ सिएरडजकी ने कहा कि तकनीकी कर्मियों और टैंक रखरखाव टीमों के साथ इक्कीस टैंक कर्मियों ने एक सप्ताह पहले पोलैंड में अपना प्रशिक्षण शुरू किया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सिएरडजकी ने पोलिश लेपर्ड 2 टैंकों और कनाडा द्वारा आपूर्ति किए गए समान मॉडल का उपयोग करते हुए यूक्रेनी बलों को प्रतिदिन 10 से 12 घंटे के बीच प्रशिक्षण दिया।
उनके मुताबिक यह ट्रेनिंग करीब एक महीने तक चलेगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने, जर्मन सरकार ने यूक्रेन को अपने लेपर्ड 2 टैंकों की आपूर्ति करने का फैसला किया और ऐसा करने के लिए अन्य देशों से भी अनुरोध किया।
पोलैंड यूक्रेन को 14 टैंकों का जत्था भेजने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story