विश्व
यूक्रेन युद्ध में मारे गए रूस के 10,000 सैनिक, खुद किया खुलासा
jantaserishta.com
22 March 2022 11:00 AM IST

x
कीव: रूस ने खुलासा किया है कि इस युद्ध में उसके लगभग 10,000 सैनिक मारे गए हैं। जबकि 16,000 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग चल रही है। कई यूक्रेनी शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। अमेरिका और नाटो देश लगातार यूक्रेन को हथियार मुहैया करवा रहे हैं, जिससे रूस को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की नाटो में शामिल होने का जिद छोड़ चुके हैं, लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है। इन सबके बीच कम से कम 65 लाख लोग अभी तक विस्थापित हो चुके हैं।
रूस-यूक्रेन जंग को अब 26 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत है कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा। मैरियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, वह पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह वार्ता फेल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





