विश्व

Disney में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, रिपोर्ट में दावा

jantaserishta.com
9 April 2026 12:53 PM IST
Disney में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, रिपोर्ट में दावा
x
नई दिल्ली: मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन छंटनियों का सबसे ज्यादा असर कंपनी के मार्केटिंग डिवीजन पर पड़ने की संभावना है।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नौकरी में कटौती की योजना मार्च में जोश डी'अमारो के कंपनी के नए सीईओ बनने से पहले ही शुरू हो गई थी। अनुमान है कि इस छंटनी से कंपनी के कुल कर्मचारियों के 1 प्रतिशत से भी कम लोग प्रभावित होंगे। वित्त वर्ष 2025 के अंत तक डिज्नी में करीब 2.31 लाख कर्मचारी थे।
डिज्नी के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर असद अयाज भी 'प्रोजेक्ट इमेजिन' नाम के एक प्रोग्राम के तहत कंपनी के मार्केटिंग ऑपरेशन्स को एकजुट करने और लागत घटाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने जनवरी से कंपनी के नए मार्केटिंग स्ट्रक्चर की जिम्मेदारी संभाली है।
दूसरी ओर, क्लाउड टेक कंपनी ओरेकल ने भी वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें सुबह-सुबह ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरेकल करीब 20,000 से 30,000 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जो उसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 18 प्रतिशत है। वहीं, ग्लोबल बैंक एचएसबीसी भी आने वाले वर्षों में छंटनी पर विचार कर रहा है। कंपनी के सीईओ जॉर्जेस एलहेडेरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए ऑपरेशन्स को ज्यादा कुशल बनाने की योजना बना रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, खासतौर पर बैक-ऑफिस और मिडिल-ऑफिस से जुड़े नॉन-क्लाइंट फेसिंग पदों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है, हालांकि इस पर अभी शुरुआती स्तर पर चर्चा चल रही है। 2025 के अंत तक एचएसबीसी में करीब 2.10 लाख कर्मचारी थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story