विश्व

आग में 100 झुग्गियां जलकर खाक, ऐसे हुआ ये सब...

jantaserishta.com
14 March 2023 11:27 AM IST
आग में 100 झुग्गियां जलकर खाक, ऐसे हुआ ये सब...
x
ढाका (आईएएनएस)| बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बड़ी झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम 100 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल सेवा मुख्यालय के ड्यूटी अधिकारी राशिद बिन खालिद ने पत्रकारों को बताया कि आग सोमवार शाम करीब 7.50 बजे लगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आग ने सैकड़ों झुग्गियों वाले एक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और रात करीब 10.10 बजे आग पर काबू पाया।
ढाका के तेजगांव औद्योगिक क्षेत्र में कुनीपारा नामक झुग्गी, कई गरीब लोगों का घर है।
अधिकारी के अनुसार, आग में स्क्रैप शीट आयरन, प्लास्टिक और कार्डबोर्ड से बनी कम से कम 100 झुग्गियां पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गईं।
आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ढाका की मलिन बस्तियों में आग लगना आम बात है, जहां रेल और जलमार्ग के किनारे सैकड़ों-हजारों लोग झोपड़ियों में रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story