विश्व

नौकरी गई 10 हजार सरकारी कर्मचारियों की, 8 विभागों में हड़कंप

Nil dhankar
15 Feb 2025 7:34 AM IST
नौकरी गई 10 हजार सरकारी कर्मचारियों की, 8 विभागों में हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। अमेरिका में करीब 10 हजार सरकारी कर्मचारियों पर गाज गिरी है। डोनाल्ड ट्रंप औऱ उनके सहयोगी एलन मस्क ने मिलकर एक ही दिन में 9500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। ये कर्मचारी सरकारी जमीनों के संरक्षण से लेकर रिटायर्ड जवानों की देखभाल तक के काम में लगे थे। जानकारी के मुताबिक नौकरशाही को कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।

गृह विभाग, ऊर्जा, वेटरन अफेयर्स, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य कई विभागों में छंटनी की गई है। जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है उनमें से ज्यादा तर प्रोबेशन पीरियड में थे। बहुत सारे कर्मचारियों को नौकरी करते एक साल भी नहीं हुआ था। वहीं कुछ सरकारी एजेंसियों को भी बंद कर दिया गया है। इनमें कंज्यूमर फाइनैंशियल प्रोटेक्शन ब्यूरो भी शामिल है। इस बीच इंटरनल रेवेन्यू सर्विस में भी हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी की जा रही है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो 15 अप्रैल से पहले इस डिपार्टमेंट में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। वाइट हाउस के मुताबिक 75 हजार ऐसे भी कर्मचारी थे जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप औऱ एलन मस्क के विरोध में अपनी मर्जी से ही नौकरी छोड़ दी। अमेरिका का कुल सिविलियन स्टाफ लगभग 23 लाख का है। ऐशे में करीब 3 पर्सेंट सरकारी कर्मचारियों ने अपने मन से ही नौकरी छोड़ दी है।

Next Story