विश्व

सैन्य कार्रवाई में 10 आतंकवादी ढेर

jantaserishta.com
4 Oct 2023 10:59 AM IST
सैन्य कार्रवाई में 10 आतंकवादी ढेर
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन चलाया, जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने जिले के पेज़ू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। साथ ही वो जबरन वसूली और निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी शामिल थे। इसमें कहा गया है कि ऑपरेशन के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा भी मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story