विश्व

स्कूल में 10 स्टूडेंट्स मिले कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में अलर्ट

Neha Dani
23 April 2022 9:15 AM GMT
स्कूल में 10 स्टूडेंट्स मिले कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में अलर्ट
x
संक्रमण की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन ने यहां सख्त लॉकडाउन लगाया है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर चीनी प्रशासन ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर की जांच में संक्रमण के इन मामलों की पुष्टि हुई। कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शहर के अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं रद्द कर दी हैं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि बीजिंग के चाओयांग जिले में सरकार ने स्कूल की गतिविधियों और कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है। सरकार अब कोविड के अन्य मामलों का पता लगाने के लिए सामूहिक जांच कर रही है। स्कूल के बच्चों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से खतरे से अधिकारी चिंतित हैं। प्रशासन सभी जरूरी कदम उठाने के दावे कर रहा है।
चीन में पिछले 24 घंटों में 2,971 कोरोना केस मिले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चीनी मेनलैंड में पिछले 24 घंटों में 2,971 नए स्थानीय कोरोना केस मिले, जिनमें से 2,736 शंघाई में दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आयोग का हवाला देते हुए बताया कि शंघाई के अलावा शेष स्थानीय मामले 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में दर्ज किए गए। इनमें जिलिन के पूर्वोत्तर प्रांत में 136 और बीजिंग में छह शामिल हैं।
शंघाई चीन में कोरोना संक्रमण का हॉटलैंड
इससे पहले शुक्रवार को चीन में कोरोना के 21,355 स्थानीय रूप से असिम्प्टोमैटिक केस मिले थे, जिनमें से 20,634 शंघाई में रिपोर्ट किए गए थे। शंघाई पिछले कई दिनों से चीन में कोरोना के प्रसार का हॉटलैंड बना हुआ है। यह हर दिन करीब 20 नए कोविड पेसेंट सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन ने यहां सख्त लॉकडाउन लगाया है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Story