![धुएं से 10 लोग बेहोश, कंधे पर उठाकर लाए फायर फाइटर्स धुएं से 10 लोग बेहोश, कंधे पर उठाकर लाए फायर फाइटर्स](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/03/23/2683372-113.webp)
नेशनल : नोएडा के सेक्टर-10 स्थित कपड़े की कंपनी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग कंपनी के तीसरे फ्लोर पर लगी। वहीं पर कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक कमरा बना है। उसी में 10 मजदूर सो रहे थे। उनको फायर फाइटर ने रेस्क्यू कर निकाला। कंधे पर लादकर फायर फाइटर एक-एक मजदूर को फैक्ट्री से लेकर बाहर निकले। इनमें से कई बेसुध हो चुके थे।
प्रदीप ने बताया कि थाना फेज-1 के ए-108 सेक्टर-10 की घटना है। गार्ड ने इसकी सूचना गुरुवार सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों को भेजा गया। जिन्होंने आग पर काबू पाते हुए अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पया।
थर्ड फ्लोर पर कपड़े के भंडार रखे थे। इसमें तेजी से आग पकड़ी। गनीमत रही कि आग नीचे के फ्लोर पर नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सावधानी के तौर पर आसपास की कंपनियों में रह रहे मजदूरों को भी बाहर जाने को कहा गया। कंपनी में बाहर की लगी सीढ़ियों की मदद से कर्मी ऊपर गए। इसके बाद अंदर घुसे और आग को बुझाते हुए, वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।
![Teja Teja](/images/authorplaceholder.jpg)