विश्व

गाजा शहर में इजरायली ड्रोन हमले में 10 फिलिस्तीनियों की मौत: सूत्र

jantaserishta.com
9 Dec 2024 9:03 AM IST
गाजा शहर में इजरायली ड्रोन हमले में 10 फिलिस्तीनियों की मौत: सूत्र
x
सांकेतिक तस्वीर
गाजा: मध्य गाजा सिटी में एक इजरायली ड्रोन हमले में कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी गाजा पट्टी के फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गाजा पट्टी के फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसाल ने बताया कि मारे गए लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल थे।
इजरायली सेना ने इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रविवार को इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उनकी सेना ने हाल ही में उत्तरी गाजा पट्टी के जबालिया क्षेत्र में भूमिगत आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान पूरा किया। इसी बीच, हमास के सशस्त्र संगठन अल-क़सम ब्रिगेड्स ने कहा कि उनके सदस्यों ने शनिवार को दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा क्षेत्र में एक इजरायली बख्तरबंद वाहन और एक टैंक को नष्ट कर दिया।
7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा दक्षिणी इजरायल में किए गए हमले में लगभग 1,200 लोगों की मौत और करीब 250 लोगों के बंधक बनाए जाने के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है। गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में अब तक 44,708 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा गाजा के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी किया।
वहीं, न्यूज एजेंसी एनएनए के मुताबिक, इजरायल के हवाई हमले में दक्षिणी लेबनान के मर्ज्योन जिले के डिब्बाइन गांव में भी तीन लोग मारे गए हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने एनएनए के हवाले से बताया कि इजरायली युद्धक विमान ने रविवार को बेका वैली में स्थित कफर जबाद गांव और अंजार शहर के बीच के पूर्वी पहाड़ी इलाके में घुस आए थे।
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उसके सैनिक वर्तमान में दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह को तैनात होने से रोकने और खतरों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह कार्रवाई "इजरायल और लेबनान के बीच समझौते के अनुसार" है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story