विश्व

Poland में खदान में कंपन होने के बाद 10 खनिक घायल

Sanjna Verma
12 July 2024 12:36 AM IST
Poland में खदान में कंपन होने के बाद 10 खनिक घायल
x
वारसा Warsaw: पोलैंड में बृहस्पतिवार को रायडलटोवी कोयला खदान में जोरदार कंपन के बाद कम से कम 10 खनिक घायल हो गए और बचावकर्मी अन्य दर्जनों लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंपन का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
poland के कोयला खनन समूह के प्रवक्ता एलेक्जेंडर वायसोका-सीमबिगा ने कहा कि दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे हुई। वायसोका-सीमबिगा ने कहा, “कुछ लोगों को ऊपर पर लाया जा रहा है, कुछ को लाया जा चुका है और कुछ तक बचावकर्मी अब तक नहीं पहुंच पाए हैं।” अधिकारियों ने कहा कि उस समय क्षेत्र में 68 खनिक थे। 15 को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से दस अस्पताल में भर्ती हैं।
Next Story