विश्व

रूस में निजी विमान हादसे में 10 की मौत

Admin4
24 Aug 2023 12:23 PM GMT
रूस में निजी विमान हादसे में 10 की मौत
x
मॉस्को। मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक निजी विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में वैगनर प्रमुख के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
रूस के आपात अधिकारियों ने बताया कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन यात्रियों की सूची में शामिल थे, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं।
अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार यह विमान निजी सैन्य कंपनी वैग्नर के संस्थापक प्रीगोझिन का था। रूस के नागरिक विमानन नियामक रोसावियात्सिया ने बताया कि प्रीगोझिन यात्री सूची में शामिल थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह विमान में सवार हुए थे या नहीं।
Next Story