विश्व

अल्जीरिया में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत, 35 घायल

jantaserishta.com
25 Feb 2023 8:47 AM IST
अल्जीरिया में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत, 35 घायल
x
अल्जीयर्स (आईएएनएस)| उत्तरी अल्जीरिया में एक बस के खड्ड में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। अल्जीरियाई नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना बौइरा प्रांत में हुई। अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
अल्जीरियाई नेशनल सेंटर फॉर प्रिवेंशन एंड रोड सेफ्टी के आंकड़ों के अनुसार, अल्जीरिया में 90 प्रतिशत से अधिक यातायात दुर्घटनाएं मानवीय त्रुटियों, विशेष रूप से चालक की लापरवाही के कारण होती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story