विश्व

इराक में हवाई हमले में आईएस के 10 आतंकी मारे गए

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:11 AM IST
इराक में हवाई हमले में आईएस के 10 आतंकी मारे गए
x
बगदाद (आईएएनएस)| इराकी विमानों ने पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो ठिकानों पर बमबारी की। हमले में करीब 10 आतंकवादियों की मौत हो गई। यह जानकारी इराकी सेना ने दी। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के मीडिया ऑफिस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इराकी युद्धक विमानों ने राजधानी बगदाद से करीब 175 किलोमीटर दूर कारा-टप्पा शहर के पास नारिन इलाके में आईएस के दो ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीनों में इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों की तीव्र गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उनके खिलाफ अभियान चलाए थे।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा हैं। हालांकि आईएस आतंकी अब भी कुछ शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ों में छिपकर आतंकवादी कार्रवाइयों को अंजाम देते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story