विश्व

1 की मौत: लोगों पर गोलियां चलाई गई, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Aug 2022 5:34 PM IST
1 की मौत: लोगों पर गोलियां चलाई गई, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों पर गोलियां बरसाईं हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों पर गोलियां बरसाईं हैं, जिसमें एक पश्तून कार्यकर्ता की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटना बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई की है.

हरनाई में एक मिलिट्री बेस के बाहर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. तभी अचानक से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों में शामिल एक स्थानीय पश्तून कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.
स्थानीय लोगों के मुताबिक कल रात यहां पाकिस्तान के मिलिट्री बेस और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी पर बलूचिस्तानी लड़ाकों ने धावा बोल दिया. इसकी प्रतिक्रिया में पाकिस्तानी बलों ने पश्तून लोगों के घरों को निशाना बनाया. इस घटना के विरोध में आज स्थानीय पश्तून लोगों ने मिलिट्री बेस कैंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे इन स्थानीय लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इस कार्रवाई में अवामी नेशनल पार्टी के एक कार्यकर्ता खालिकदाद बाबर की मौत हो गई, जबकि फारुख खान, हमीदुल्लाह और कई अन्य लोग घायल हो गए.
बलूचिस्तान, पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांतों में से एक है. यह क्षेत्र सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख केन्द्रों में से एक है. इस इलाके में हिंगलाज माता का मंदिर है, जो पाकिस्तान में स्थित सबसे बड़े हिंदू तीर्थ स्थल में से एक है. हिंगलाज माता मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story