विश्व

बांग्लादेश की राजधानी में इमारत में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
20 Feb 2023 8:55 AM IST
बांग्लादेश की राजधानी में इमारत में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल
x
ढाका (आईएएनएस)| एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक 13 मंजिला अपार्टमेंट इमारत में लगी भीषण आग से बचने के लिए 11वीं मंजिल से कूदने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस चौकी के प्रमुख बच्चू मिया ने संवाददाताओं से कहा कि 'एक पुरुष का शव ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा है।'
उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि पीड़ित उन चार लोगों में से एक है, जो आग से बचने के लिए इमारत से कूद गए थे।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों का इलाज गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है।
आग इमारत की छठी मंजिल पर लगी और बाद में इसकी अन्य मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
रविवार को स्थानीय समय के अनुसार आग शाम करीब 7:00 बजे लगी। इसके कारण का अभी पता नहीं चला है।
सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ढाका के राजनयिक क्षेत्र गुलशन में इमारत से कम से कम 22 लोगों को निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story