विश्व

इजरायल पर हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले में 1 की मौत, 5 घायल

jantaserishta.com
15 May 2024 8:10 AM IST
इजरायल पर हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले में 1 की मौत, 5 घायल
x
यरूशलम: इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और मीडिया के अनुसार, लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हमले में एक इजरायली नागरिक की मौत हो गई और पांच सैनिक घायल हो गए।
आईडीएफ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को लेबनान से उत्तरी इजरायल के एडमिट क्षेत्र की ओर कई एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च किए गए। इस हमले में पांच आईडीएफ सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली मीडिया ने बाद में बताया कि इस हमले में एक इजरायली नागरिक की मौत हो गई। आईडीएफ के बयान में कहा गया है कि घायल सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कहा गया है कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के अयता राख शब और कफ़रकेला क्षेत्र में हिजबुल्लाह सैन्य ढांचे पर हमला किया।
8 अक्टूबर, 2023 से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया है, जब हिजबुल्लाह ने हमास के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजरायल की ओर रॉकेटों की बौछार कर दी। इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story