विश्व

लेबनान के गांवों पर इजरायली हमले में 1 की मौत, 3 घायल

jantaserishta.com
2 May 2024 10:46 AM IST
लेबनान के गांवों पर इजरायली हमले में 1 की मौत, 3 घायल
x

सांकेतिक तस्वीर

बेरूत: लेबनान के सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि दक्षिणी लेबनान में गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में एक हिजबुल्लाह लड़ाका मारा गया और तीन नागरिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने लेबनान में दक्षिण के गांव टायर हर्फा में दो मिसाइलें दागीं, जिससे एक घर नष्ट हो गया और घर के अंदर एक हिजबुल्लाह लड़ाका मारा गया।
सूत्रों के अनुसार, एक अन्य हवाई हमले में दक्षिण-पूर्व के गांव अडेसेह को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन नागरिक घायल हो गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में सीमा क्षेत्र के पूर्वी और मध्य सेक्टरों में तीन कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए।
7 अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता में लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने इजरायल की ओर रॉकेटों की बौछार की। इसके के बाद 8 अक्टूबर 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी की। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह और इज़राइल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 445 लोग मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story