
x
मेक्सिको (आईएएनएस)| मेक्सिको सिटी मेट्रो ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शीनबाम ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है और ट्रेन की कारों में फंसे चार लोगों में से तीन को बचा लिया गया है।
दुर्घटना शनिवार सुबह मेट्रो लाइन तीन पर ला रजा और पोटरेरो स्टेशनों के बीच हुई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको सिटी अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा कि उसने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों की देखभाल करने वाली टीमों को मौके पर भेज दिया गया है।
मेक्सिको सिटी मेट्रो देश में परिवहन का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला साधन है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





