
x
मचा हड़कंप.
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य लूसियाना के सबसे बड़े शहर न्यू ऑरलिएन्स में वार्षिक जैज उत्सव के पास एक लोकप्रिय रेस्तरां में गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू ऑरलिएन्स पुलिस विभाग ने कहा कि जैज एंड हेरिटेज फेस्टिवल के उद्घाटन के दिन मंडीना रेस्तरां में मारा गया शख्स हमलावर के निशाने पर था।
न्यू ऑरलिएन्स पुलिस विभाग के सुपरिंटेंडेंट मिशेल वुडफोर्क ने एक समाचार सम्मेलन में कहा कि उत्सव के लिए शिकागो से आई एक महिला पर्यटक, जो उस समय अंदर खाना खा रही थी, हमले में घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत स्थिर है।
न्यू ऑरलिएन्स के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, जश्न का दिन बाद में हिंसा में तब्दील हो गया।
बयान में कहा गया है, हमें मजबूत बंदूक कानून बनाने की जरूरत है, तभी यह संकट समाप्त होगा।
स्थानीय मीडिया आउटलेट नोला ने बताया कि दो लोगों ने एक वेटर पर अंधाधुंध गोलिया बरसाई जिसमें वो मारा गया।
पुलिस ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने संदिग्धों की पहचान की है या उनका मकसद का पता लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





