विश्व

विश्वभर में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, जानें बाकी मुल्‍कों का हाल

Neha Dani
23 April 2021 3:06 AM GMT
विश्वभर में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, जानें बाकी मुल्‍कों का हाल
x
अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं।

दुनिया में कोरोना महामारी घातक होती जा रही है। विश्वभर में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान विश्व में नौ लाख से ज्यादा नए संक्रमित बढ़ गए हैं। इस समय भारत और ब्राजील जैसे देशों में महामारी तेज गति से बढ़ रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, गुरुवार सुबह कोरोना से मरने वालों का वैश्विक आंकड़ा 30 लाख 55 हजार 760 हो गया।

अमेरिका में पांच लाख 83 हजार से ज्यादा मौतें
एक दिन पहले तक यह संख्या 30 लाख 41 हजार 541 थी। जबकि कोरोना पीडि़तों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 14 करोड़ 35 लाख तीन हजार 705 हो गया है। एक दिन पहले यह संख्या 14 करोड़ 26 लाख 21 हजार 220 थी। विश्व में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक पांच लाख 83 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हुई है। जबकि तीन करोड़ 26 लाख से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं।

Next Story