दिल्ली-एनसीआर

अमित शाह ने एम्स में भर्ती ITBP कर्मियों से की मुलाकात

Rani Sahu
20 Aug 2022 1:29 PM GMT
अमित शाह ने एम्स में भर्ती ITBP कर्मियों से की मुलाकात
x
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन घायल जवानों कांस्टेबल/जीडी बलवंत सिंह, कांस्टेबल/जीडी त्सेवांग दोर्जे और कांस्टेबल/जीडी बबलू कुमार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए शनिवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इन जवानों को श्रीनगर से स्पेशल एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा गृह मंत्री को जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। गृह मंत्री अमित शाह ने घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास एक दुखद बस दुर्घटना हुई थी। आईटीबीपी के जवान अमरनाथ यात्रा- 2022 में सफलतापूर्वक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करके चंदनवाड़ी से लौट रहे थे। दुर्घटना में सात जवानों की मृत्यु हो गई थी जबकि 32 घायल हो गए थे। घायल जवानों को उसी दिन इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया था। तीन गंभीर रूप से घायल आईटीबीपी कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर से विशेष एयर एम्बुलेंस के माध्यम से शुक्रवार को जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर, एम्स, नई दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story