विश्व

दक्षिण कोरिया में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में आई कमी

jantaserishta.com
23 Nov 2022 11:54 AM IST
दक्षिण कोरिया में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में आई कमी
x
सियोल (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया में जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या सितंबर में रिकॉर्ड-निम्न स्तर पर पहुंच गई, जो 1981 के बाद सितंबर माह में सबसे कम है। यह जानकारी बुधवार को एक डेटा के आधार पर सामने आई है। योनहाप समाचार एजेंसी ने सांख्यिकी कोरिया के आंकड़ों के हवाले से बताया कि सितंबर में देश में 21,885 बच्चों का जन्म हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.1 प्रतिशत कम है। लेकिन यह अगस्त में 21,758 नवजात शिशुओं से अधिक था।
जनवरी-सितंबर की अवधि में यहां जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत गिरकर 192,223 हो गई।
बच्चों के जन्म में लगातार गिरावट से दक्षिण कोरिया परेशान है। यहां बहुत से युवा आर्थिक मंदी और महंगाई के कारण बच्चे पैदा करने में देरी करते हैं या यह विचार ही छोड़ देते हैं।
एक महिला की प्रजनन दर तीसरी तिमाही में 0.79 पर आ गई। 2021 में यह 0.81 पर थी।
सितंबर में देश में मौतों की संख्या 29,199 पर आ गई, जो एक साल पहले की तुलना में 13.8 प्रतिशत अधिक है। यह 1983 के बाद से सितंबर माह में सबसे अधिक है।
मृत्यु की दर बढ़ने के साथा सितंबर में देश की जनसंख्या में 7,313 की गिरावट आई।
दक्षिण कोरिया ने 2020 में अपनी जनसंख्या में पहली प्राकृतिक गिरावट की सूचना दी।
इस बीच आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में विवाहों की संख्या सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 14,748 हो गई। कोविड-19 नियमों में ढील के बाद अधिक लोगों ने शादी की।
इस महीने में तलाक की दर 2.4 फीसदी गिरकर 8,164 पर आ गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story