जरा हटके

VIDEO: शख्स ने दिखाई इंसानियत...बाढ़ में डूबने वाला था डॉगी...ऐसे की मदद

Rounak Dey
16 Nov 2020 3:25 PM IST
VIDEO: शख्स ने दिखाई इंसानियत...बाढ़ में डूबने वाला था डॉगी...ऐसे की मदद
x
इंसान और कुत्ते का रिश्ता वर्षों पुराना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंसान और कुत्ते का रिश्ता वर्षों पुराना है। इंसान को कुत्तों से और कुत्तों को इंसान से बेहद मोहब्बत है। हुआ ये कि मेक्सिको के साउथईस्ट इलाके में आ गई बाढ़। वहां बाढ़ में एक कुत्ता फंस गया था। वो गहरे पानी के बीच में था। उसे ठंड लग रही थी। वो वहां से बाहर निकलने के तमाम जद्दोजहद कर रहा था लेकिन नहीं निकल पा रहा था। इतने में एक शख्स आया और उसने डॉगी की मदद की।

रेक्स चैपमैन ने ये वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेक्सिको के साउथईस्ट इलाकों में बाढ़ आई है। इन लोगों ने बाढ़ में ठंड से ठिठुरते कुत्ते की जान बचाई। हीरोज।' 46 सेकेंड के इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 40 लाख से ज्यादा यूजर्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स बोट पर आता है और पहले कुत्ते के सिर पर हाथ फेरता है। कुत्ते का डर निकल जाता है और वो आराम से बोट पर चढ़ जाता है।


कुल मिलाकर बात ये है कि इंसान को बेजुबानों की मदद करनी चाहिए। वैसे अगर आपने कभी किसी बेजुबान की मदद की हो तो उसका वीडियो लोगों तक शेयर जरूर करें। ताकि लोगों को एक संदेश मिले और वो बेजुबानों की मदद करने के लिए आगे आएं।

Next Story