वीडियो

जब बच्चे ने लकड़ी की जगह गलती से उठा लिया सांप, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
7 Jan 2021 8:55 AM IST
जब बच्चे ने लकड़ी की जगह गलती से उठा लिया सांप, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
x

हमने अक्सर बच्चों को पार्क में अकेले खेलते देखा है, जहां घर के बाहर कम उम्र के बच्चे काफी असुरक्षित होते हैं. पार्क में तरह-तरह के जीव हो सकते हैं जिनसे बच्चों को खतरा हो सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है, जिसमें एक पार्क में खेलते हुए बच्चे को गलती से सांप को उठाते देखा जा सकता है.

द सन के ओर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा पार्क में अपने डॉगी के साथ खेल रहा है, जो खेलते हुए सांप को लकड़ी समझकर उठा लेता है. बच्चे का यह वीडियो उसके पिता ने बनाया है. वीडियो के सामने के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पार्क में बच्चे अकेले सुरक्षित हो सकता हैं.
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक बच्चे को अपने डॉगी के साथ बुमरैंग को लेकर खेलते देखा जा सकता है. बच्चा बुमरैंग को फेंकता है जिसके बाद डॉगी उसे वापस लाता है. इसी दौरान बच्चा धोखे से घास में छिपे हुए एक सांप को लकड़ी समझकर उठा लेता है. यह वीडियो बना रहा उसका पिता इससे काफी घबरा जाता है और बच्चे के हाथ से सांप को दूर फेंक देता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद डॉगी भी सांप को लकड़ी समझकर उसे उठाने जाता है, लेकिन सांप को देखकर घबराकर वापस पीछे हट जाता है. वीडियो में दिखाई दिए सांप को देखकर यह बता पाना मुश्किल है कि वह जहरीला था या नहीं, वहीं सांप भी अचानक से उठाकर फेंके जाने से घबरा जाता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी लोग इस वीडियो को पसंद और शेयर कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story