- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- वीडियो
- /
- बिना हेलमेट फिशिंग कर...
वीडियो
बिना हेलमेट फिशिंग कर रहा था शख्स देखिये फिर क्या हुआ
Apurva Srivastav
9 April 2023 7:02 PM GMT

x
सड़क पर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होता है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लग सकती है। साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने पर जुर्माना भी लगता है। इसके लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। वहीं, हेलमेट भी अच्छी क्वालिटी का पहनें। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसी जगह है। जहां पर फिशिंग के समय भी हेलमेट पहनना जरूरी होता है।
Oh!!! 👀🤦♂️ pic.twitter.com/1GwcEv8JdV
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) April 4, 2023
अगर नहीं पहनते हैं, तो कभी भी चालान कट सकता है। ये चालान पुलिस वाले नहीं काटते हैं, बल्कि मछलियां काटती हैं। यह सुनकर आप चौंक गए होंगे। इसका प्रमाण वीडियो में देखने मिल रहा है। इसमें बिना हेलमेट के फिशिंग करना शख्स को महंगा पड़ा है। वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।इस वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग बोटिंग पर निकले हैं। नदी का पानी बहुत गंदा है। इससे पता चल रहा है कि हाल के दिनों में आसपास के इलाकों में बहुत बारिश हुई है। इस वजह से नदी भरा है। लोग बोटिंग कर रहे हैं। एक बोट आगे है। उस बोट पर तीन लोग हैं।
वहीं, दूसरी बोट पर कुछ लोग हैं, जो बोटिंग के साथ फिशिंग भी कर रहे हैं। इसमें कुछ लोग हेलमेट जैसी पहन रखे हैं। हालांकि, बोट के आगे खड़ा शख्स फिशिंग कर रहा है। इसके लिए शख्स फिशिंग नेट का यूज कर रहा है। हालांकि, वह दूसरी दिशा में फिशिंग कर रहा है। तभी सामने से एक मछली पानी से कूदकर शख्स पर हमला कर देती है। इससे शख्स के चेहरे पर गंभीर चोट लगती है। उस समय बाकी के लोग शख्स की खैर खबर लेते हैं। शख्स हामी भरकर ठीक होने की बात कहता है।
इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 70 हजार बार देखा गया है। वहीं, तीन हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो देख फनी रिएक्शन भी दिया है।
Next Story