वीडियो

ड्राइवर ने महिला पैसेंजर से कहा- 'मास्क पहन लीजिए', वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
11 March 2021 3:08 PM IST
ड्राइवर ने महिला पैसेंजर से कहा- मास्क पहन लीजिए, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
x

सैन फ्रांसिस्को से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला पैसेंजर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कैब ड्राइवर को तब परेशान किया जब उसने सिर्फ इतना कहा कि आप लोग मास्क पहन लीजिए. इसी बात को लेकर उन सभी को गुस्सा आ गया.

दरअसल, यह मामला सैन फ्रांसिस्को का है, एक महिला अपने दो दोस्तों के साथ कैब पर चढ़ी. इसके बाद कैब ड्राइवर ने उन सबसे मास्क पहनने के लिए बोला तो उन सबको गुस्सा आ गया. एक महिला ने सबसे पहले तो ड्राइवर के चेहरे पर जोर से खांस दिया.
इसके बाद कैब ड्राइवर को गाली भी दी और अपना मास्क भी उतार दिया. इसी दौरान महिला के एक दोस्त ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया और ड्राइवर का मजाक उड़ाने लगे. ये पूरा वाकया सामने वाले कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
इस वीडियो को एबीसी7 की रिपोर्टर डायोन लिम ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है. तीनों महिलाओं ने कैब ड्राइवर को खूब परेशान किया. एक ने तो ड्राइवर के फोन को भी उठाना चाहा. आखिर में वे तीनों कैब से नीचे उतर गईं.
सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने कहा कि वो इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द तीनों पैसेंजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उबर कैब के अधिकारी ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story