- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- वीडियो
- /
- सनी देओल ने बेटे के...
वीडियो
सनी देओल ने बेटे के संगीत में किया 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर डांस, VIDEO वायरल
jantaserishta.com
17 Jun 2023 3:42 PM IST

x
मुंबई: एक्टर करण देओल की प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रही हैं। इसमें उनके पिता व अभिनेता सनी देओल ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के आइकॉनिक ट्रैक 'मैं निकला गड्डी लेके' पर परफॉर्म किया।
परफॉर्मेंस के लिए, सनी देओल 'गदर' फिल्म के लीड एक्टर तारा सिंह के लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे कुर्ता, पटियाला सलवार, ब्राउन ब्लेजर और ब्लैक शूज पहने थे। साथ ही लाइट ब्राउन पगड़ी भी लगाई थी। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर स्टार के परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया। 66 वर्षीय एक्टर सनी देओल के बेटे करण 18 जून को अपनी मंगेतर दृष्टि आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
करण ने 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'वेले' में देखा गया और जल्द ही 'अपने 2' में नजर आएंगे। सनी अपनी को-स्टार अमीषा पटेल के साथ 'गदर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Tagsकरण देओलसनी देओलमैं निकला गड्डी लेकेसंगीतवायरल वीडियोKaran DeolSunny DeolMain Nikla Gaddi LekeMusicViral Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





